तुलसी जी के शास्त्रीय उपाय: समृद्धि और संपत्ति की प्राप्ति

1 year ago

तुलसी जी के शास्त्रीय उपाय: समृद्धि और संपत्ति की प्राप्ति


तुलसी जी का यह विडियो जरूर सेव कर लेना। यह उपाय करने से घर में समृद्धि और संपत्ति की बढ़ोतरी होती है, शास्त्रीय उपाय है सबसे पहले तो आपके घर में तुलसी जी जरूर होनी ही चाहिएँ। 25 दिसंबर को तुलसी पूजन के अवसर पर, धन सम्पदा के लिए हर गुरुवार के दिन सुबह स्नान के बाद तुलसी जी में कच्चे दूध का आप अर्घ्य देना। तांबे के लौटे में दूध नहीं रखना और माँ से धन संपदा की प्रार्थना करना। दूसरा उपाय है कि रोज शाम को संध्या के समय यानि सूर्यास्त के समय तुलसी जी के पास घी का दीपक जलाना। दिया कि बत्ती का मुख पूरब या उत्तर दिशा कि ओर रखना। दीपक जलाते समय हाथ जोड़कर माँ से कहना कि माँ मुझे धन संपत्ति से पूर्ण करो। तीसरा उपाय है पद्म पुराण के अनुसार तुलसी जी में रोज सुबह जल देना, इससे आपको सवा मासा स्वर्णदान का पुण्य मिलेगा। पुण्य बढ़ने से ही पापों का नाश होता है। जल देते समय आखिर में पत्तियों पर भी जल डालना फिर जो जल पत्तियों से गिरे न वह अपने ऊपर आप लेकर उसे छांट लेना इससे आपको गंगा स्नान का पुण्य और दस गौदान का पुण्य भी मिलेगा। यह पद्म पुराण की बात मैंने आपको बताई, कितना सरल है इसे सबको भेज देना और मेरी गारंटी है कि जरूर लाभ होगा ही क्योंकि ये शास्त्र की बात है। हरी ॐ

Chat Now